450 बोतल देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

एसएसबी जवानों ने मंगलवार की रात पिलर संख्या 303/23 के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 450 बोतल देसी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

सुरसंड. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर गश्त लगा रहे स्थानीय कैंप के एसएसबी जवानों ने मंगलवार की रात पिलर संख्या 303/23 के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 450 बोतल देसी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के महुआइन गांव निवासी कुमार प्रशांत के पुत्र सोमजी के रूप में हुई है. एसएसबी के उपनिरीक्षक सामान्य नवीन कुमार के नेतृत्व में जब्त शराब व अनिबंधित बाइक को सुरसंड थाना के हवाले कर दिया गया है. शराब जब्ती मामले का फरार आरोपित गिरफ्तार सुरसंड. भिट्ठा थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात पुपरी थाना क्षेत्र के कुसैल गांव में छापेमारी कर शराब जब्ती मामले में फरार आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में गिरफ्तार मोहन राय के पुत्र गुड्डू कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार सुरसंड. संध्या गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के हरारी दुलारपुर गांव स्थित पुल के समीप एनएच 227 पर चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षु पुअनि राजीव कुमार पांडेय के नेतृत्व में चोरी की बाइक(बीआर 30जे 6985) के साथ हरारी दुलारपुर वार्ड संख्या एक निवासी स्व विशेश्वर ठाकुर के पुत्र अवनीश कुमार उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >