सीतामढ़ी में झमाझम बारिश, अगले तीन दिन तक राहत के आसार

सीतामढ़ी में तेज हवा और बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है. अगले पांच दिनों तक बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना है.

सीतामढ़ी: रविवार सुबह जिले में मौसम ने अचानक करवट ली. आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवा के साथ कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. इससे पिछले पखवाड़े से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली.

सुबह तेज हवा के साथ हुई बारिश, तापमान में गिरावट

सुबह हुई बारिश के बाद कुछ देर के लिए मौसम साफ हुआ और धूप भी निकली, लेकिन दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही. ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना बना रहा. गर्मी से परेशान आम लोगों के साथ पशु-पक्षियों को भी राहत महसूस हुई.

बारिश के बाद जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम में आए इस बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली.

अगले तीन दिन बादल और बारिश की संभावना

जिला कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ राम इश्वर प्रसाद ने बताया कि सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवा चलती रहेगी. हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है.

उन्होंने बताया कि मंगलवार से अगले तीन दिनों तक जिले में लगातार बारिश होने का पूर्वानुमान है. इस दौरान तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे गर्मी से पूरी तरह राहत मिलने की संभावना है.

विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन दिनों तक जिले में बादल और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

सीतामढ़ी से रतिकांत झा की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >