रात में अचानक थाने पहुंच गए एसपी साहब, हाजत से साफ-सफाई तक हर व्यवस्था को खुद देखा

Sitamarhi SP Inspection: एसपी अमित रंजन ने देर रात परसौनी थाना का औचक निरीक्षण किया. हाजत, साफ-सफाई, वायरलेस सेट और थाना की अन्य व्यवस्थाओं की जांच कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए.

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

Sitamarhi SP Inspection: सीतामढ़ी के एसपी अमित रंजन ने बुधवार देर रात परसौनी थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने हाजत, वायरलेस व्यवस्था, रिकॉर्ड, साफ-सफाई और सुरक्षा इंतजामों की जांच की तथा पुलिस अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए. 

एसपी ने क्या-क्या जांचा?

  • हाजत
  • पहरा व्यवस्था
  • ओडी/ड्यूटी
  • साफ-सफाई
  • सिरिस्ता कक्ष
  • वायरलेस सेट
  • अभिलेख

यह भी पढे़ं: पांच सड़कों का मिलन, बीच में मौत का गड्ढा! इस चौक से गुजरने में लोग खा रहे हैं खौफ

पुलिसकर्मियों को क्या निर्देश मिले?

  • कानून-व्यवस्था पर विशेष नजर रखें.
  • अभिलेख सही तरीके से संधारित करें.
  • वायरलेस संचार व्यवस्था हमेशा सक्रिय रखें.
  • थाना परिसर की साफ-सफाई बनाए रखें.

वायरलेस सेट और अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

एसपी ने थाना में उपलब्ध वायरलेस सेट सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की भी जांच की. उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि संचार व्यवस्था हमेशा सुचारु रहे और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. थाना परिसर की कार्यप्रणाली को लेकर भी उन्होंने आवश्यक सुझाव दिए.

यह भी पढे़ं: मुजफ्फरपुर में दाखिल-खारिज व्यवस्था बेपटरी, 20 हजार से ज्यादा आवेदन लंबित, मुशहरी सबसे बदहाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >