सीतामढ़ी स्टेशन का बदलेगा रूप, वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से होगा लैस, क्लॉक रूम से AC वेटिंग हॉल तक सबकुछ

Bihar News: सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने का काम तेज हो गया है. नई मेन बिल्डिंग और आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रियों को अब पहले से बेहतर और आरामदायक सेवाएं मिलने वाली हैं.

Bihar News: सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन में बदलने की दिशा में काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. स्टेशन के मुख्य द्वार के बाहर दोनों ओर नई मेन बिल्डिंग तैयार की जा रही है, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी. इस निर्माण का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर और आरामदायक अनुभव देना है.

यात्रियों के लिए मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

स्थानीय वाणिज्य अधीक्षक अजय कुमार के अनुसार, नई बिल्डिंग में यात्रियों के लिए हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इसमें पे एंड यूज शौचालय, मॉडल प्रतीक्षालय, आरामदायक बैठने की व्यवस्था और शुद्ध पेयजल शामिल होंगे. साथ ही AC और नॉन-AC यात्री विश्रामालय भी बनाए जाएंगे.

क्लॉक रूम और सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था

दूर-दराज से आने वाले यात्रियों के लिए मुफ्त क्लॉक रूम की सुविधा दी जाएगी, ताकि वे अपने सामान को सुरक्षित रख सकें. इसके लिए रेलवे समय-समय पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती भी करेगा, जिससे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो.

टिकट काउंटर और ATVM से मिलेगी राहत

नई बिल्डिंग में तीन सामान्य टिकट काउंटर और दो आरक्षण काउंटर बनाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को लंबी कतारों से छुटकारा मिलेगा. इसके अलावा ऑटोमेटेड टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) भी लगाई जाएगी, जिससे टिकट लेना और आसान हो जाएगा.

ATM और अन्य सुविधाएं भी होंगी उपलब्ध

स्टेशन परिसर के बाहर कई बैंकिंग कंपनियों के ATM भी लगाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को जरूरत के समय पैसे निकालने में आसानी हो सके. यह सुविधा खासकर बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए काफी मददगार साबित होगी.

नए पार्सल भवन का निर्माण अंतिम चरण में

स्टेशन परिसर में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) बैरक के पास नया पार्सल भवन भी तैयार किया जा रहा है, जो अब अंतिम चरण में है. इसके अलावा पहुंच पथ को चौड़ा और पक्का करने का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा.

दोनों तरफ बनेगी बिल्डिंग, फुटओवर ब्रिज से जुड़ेंगे गेट

स्टेशन के मुख्य गेट के साथ-साथ रैक यार्ड की ओर भी एक और नई बिल्डिंग बनाई जाएगी. दोनों बिल्डिंग को जोड़ने के लिए फुटओवर ब्रिज तैयार किया जाएगा, जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने में आसानी होगी.

स्टेशन परिसर में काम कर रहे वेंडरों के लिए भी पक्की दुकानों की योजना बनाई गई है. हालांकि यह प्रस्ताव फिलहाल प्रक्रिया में है और आने वाले समय में इसे पूरा किया जाएगा.

यात्रियों और व्यापारियों को होगा फायदा

स्टेशन के इस बड़े विकास से न सिर्फ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्थानीय व्यापारियों को भी इसका लाभ होगा. इससे क्षेत्र के समग्र विकास को भी बढ़ावा मिलेगा और सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन एक आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में उभरेगा.

Also Read: बिहार में ट्रेन की छत से बरसी शराब! धड़ाधड़ गिरीं बोतलें, VIDEO ने खोली तस्करी की पोल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >