Sitamarhi News: वाहन जांच के दौरान अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के महिन्दवारा थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों को ‘मेड इन यूएसए’ पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.पढ़ें पूरी खबर…

Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिला के महिन्दवारा थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रून्नीसैदपुर के तिलकताजपुर निवासी मुकेश कुमार, महिन्दवारा के सिरखिरिया निवासी मुकेश कुमार और अमित कुमार के रूप में हुई है.

विशनुपुर-बतरौली पथ पर दबोचे गए आरोपी

थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि एसपी सीतामढ़ी के निर्देश पर क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान विशनुपुर से बतरौली जाने वाली सड़क पर एक ही बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को रोका गया. तलाशी लेने पर उनके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए.

मेड इन यूएसए पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से मैगजीन सहित एक अवैध पिस्तौल (जिस पर मेड इन यूएसए लिखा है), छह जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक बाइक जब्त की है. पुलिस ने महिन्दवारा थाने में कांड संख्या 157/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है.

रून्नीसैदपुर से राकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sumit kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >