Sitamarhi News: हर शनिवार लगेगा भूमि विवाद समाधान शिविर, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में डीएम रिची पांडेय ने भूमि विवादों के त्वरित निपटारे, हर शनिवार समाधान शिविर आयोजित करने तथा अवैध खनन और शराब कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. जानिए खबर विस्तार से…

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

Sitamarhi News: समाहरणालय में जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में भूमि विवाद, मद्य निषेध और खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित रंजन भी मौजूद रहे. डीएम ने सभी भूमि विवादों का समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: हथियार के साथ होमगार्ड जवान और महिला जवान का वीडियो वायरल, जांच शुरू

हर शनिवार लगेगा भूमि विवाद समाधान शिविर

सांकेतिक तस्वीर , ai generated image

डीएम ने सभी अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शनिवार अंचल कार्यालय में भूमि विवाद समाधान शिविर एवं जनता दरबार का नियमित आयोजन करें. उन्होंने इन शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा, ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी समस्याओं का समाधान करा सकें.

लंबित मामलों की होगी नियमित समीक्षा

अपर समाहर्ता (राजस्व) को भूमि विवाद से जुड़े लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया गया. वहीं अनुमंडल पदाधिकारियों को बैठक की कार्यवाही समय पर उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि मामलों के निष्पादन की सतत निगरानी हो सके.

अवैध शराब कारोबार पर लगातार चलेगा अभियान

मद्य निषेध की समीक्षा के दौरान डीएम ने शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया. संवेदनशील एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया.

यह भी पढ़ें: जन सहयोग शिविर का शुभारंभ, मंत्री श्रेयसी सिंह ने भ्रष्टाचार पर दिया जीरो टॉलरेंस का संदेश

अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई

खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध बालू एवं मिट्टी खनन, परिवहन और भंडारण पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए. साथ ही ओवरलोडिंग की नियमित जांच, संयुक्त अभियान चलाने और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया. पुलिस, उत्पाद, खनन, परिवहन और राजस्व विभागों को समन्वय के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

यह भी पढ़ें: जब मुजफ्फरपुर में हुए बम हमले ने उड़ा दी थी अंग्रेजों की नींद, इतिहास में अमर हुआ शहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >