सीतामढ़ी: पुनौरा धाम में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की रामकथा, उमड़ा जनसैलाब

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में जानकी नवमी पर नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है. इसके तहत अखंड रामायण पाठ और श्रीराम कथा कराये जा रहे हैं. इस मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है. देशभर से लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. पढ़िये पूरी खबर…

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में इन दिनों आस्था का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है. मां सीता की जन्मस्थली माने जाने वाले पुनौरा धाम में जानकी नवमी के मौके पर भव्य आयोजन चल रहा है. जानकी नवमी यानी मां सीता के प्राकट्य दिवस के मौके पर यहां नौ दिनों का विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है. धाम परिसर में सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं और साधु-संतों की भीड़ लगातार उमड़ रही है. जानकी मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ जारी है, जहां भक्त पूरे श्रद्धा भाव से शामिल हो रहे हैं.

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की रामकथा

वहीं, सीता कुंड पर भी दिनभर दर्शन और आचमन के लिए लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु इस पावन अवसर का हिस्सा बन रहे हैं. इस बार कार्यक्रम की खास बात यह है कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य की नौ दिवसीय श्रीराम कथा भी यहां आयोजित की जा रही है, जिसने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया है. कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में अलग ही रौनक देखने को मिल रही है.

खबर अपडेट की जा रही है…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >