Sitamarhi News: हथियार के साथ होमगार्ड जवान और महिला जवान का वीडियो वायरल, जांच शुरू

Sitamarhi News: सोशल मीडिया पर हथियार के साथ महिला और पुरुष होमगार्ड जवान के वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. हथियार की वैधता और स्रोत की पड़ताल की जा रही है.

सीतामढ़ी से राहुल गौतम की रिपोर्ट

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो और तस्वीरों ने पुलिस महकमे में हलचल बढ़ा दी है. वायरल सामग्री में एक महिला होमगार्ड जवान और एक पुरुष होमगार्ड जवान हथियार के साथ दिखाई दे रहे हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

महत्वपूर्ण: वायरल फोटो और वीडियो तथा उनसे जुड़े दावों की स्वतंत्र एवं आधिकारिक पुष्टि प्रभात खबर डिजिटल नहीं करता है. जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

महिला होमगार्ड जवान का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक वर्दीधारी महिला हथियार के साथ दिखाई दे रही है. दावा किया जा रहा है कि महिला सीतामढ़ी जिले के सोनवर्षा क्षेत्र की रहने वाली है और वर्तमान में मोतिहारी गृहरक्षक इकाई में तैनात है.

सूत्रों के अनुसार वीडियो वायरल होने के बाद महिला जवान छुट्टी पर हैं. वहीं उनके पास दिख रहे हथियार की वैधता और उसके स्रोत को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

डुमरा थाना में तैनात जवान की तस्वीर भी चर्चा में

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक अन्य तस्वीर भी तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीर में एक वर्दीधारी जवान हथियार के साथ डुमरा थाना की गश्ती गाड़ी के पास खड़ा दिखाई दे रहा है.

बताया जा रहा है कि तस्वीर में दिख रहे जवान की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में डुमरा थाना में तैनात हैं. हालांकि इस वायरल तस्वीर की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.

यह भी पढ़ें: लाल बकेया नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, चार को बचाया गया

एसपी ने दिए जांच के आदेश

वायरल फोटो और वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच इस बात की की जा रही है कि जवानों के पास दिख रहे हथियार वैध हैं या नहीं तथा उनका स्रोत क्या है.

होमगार्ड डीएसपी अमृतांशु ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित जवानों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने कहा है कि दोषी पाए जाने पर निलंबन सहित अन्य कठोर कदम भी उठाए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ट्रक से 2000 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त, पुलिस पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने शुरू कर दी लूट

जांच रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल पूरा मामला जांच के अधीन है और पुलिस सभी तथ्यों की पड़ताल कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही वायरल फोटो और वीडियो से जुड़े दावों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ें: पैरों में जंजीर और ताला लगे चार किशोर मिलने से मचा हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >