सीतामढ़ी: चोरौत में बकरीद को लेकर शांति समिति बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

Sitamarhi News: चोरौत थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने लोगों से भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की. पढे़ं पूरी खबर…

सीतामढ़ी के चोरौत से अरुण कुमार चौधरी की रिपोर्ट

Sitamarhi News: चोरौत में आगामी बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दोनों समुदायों के जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए.

भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने की. इस दौरान मौजूद लोगों ने हर साल की तरह इस बार भी आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ बकरीद मनाने का संकल्प लिया. अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र की शांति और सामाजिक एकता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है.

अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर

थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने लोगों से एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें. पुलिस शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखे हुए है.

मुहर्रम की घटना से सीख लेने की जरूरत

बीडीओ अमित कुमार अमन ने कहा कि चोरौत हमेशा से शांतिप्रिय क्षेत्र रहा है. उन्होंने पिछले मुहर्रम के दौरान हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से क्षेत्र की छवि खराब होती है. इसलिए सभी लोगों को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाना चाहिए. बैठक में पूर्व जिला पार्षद विश्वनाथ मिश्र, उप प्रमुख बबलू कापर, जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार साह समेत कई जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >