Sitamarhi Mandi Bhav: सीतामढ़ी में पेट्रोल ₹114 के पार, जानें आज का तेल, राशन और सब्जी का भाव

Sitamarhi Mandi Bhav: सीतामढ़ी मंडी भाव: मंगलवार (26 मई) को चांदी में 3000 रुपये और सोने में 500 रुपये की तेजी दर्ज की गई. पेट्रोल और डीजल के दाम भी ₹4 तक बढ़ गए हैं. बाजार जाने से पहले देखें राशन, फल और सब्जी की पूरी रेट लिस्ट.

Sitamarhi Mandi Bhav: सीतामढ़ी जिले के उपभोक्ताओं और व्यापारियों के लिए मंगलवार, 26 मई का ताजा बाजार भाव जारी कर दिया गया है. सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में 3000 रुपये की गिरावट के बाद सोमवार को बाजार खुलने पर एक बार फिर से 3000 रुपये की वृद्धि दर्ज की गयी, जबकि सोने के दामों में सिर्फ 500 रुपये की वृद्धि दर्ज की गयी.

दूसरी ओर, किराना बाजार व फल-सब्जी के भाव में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. वहीं, ईंधन की बात करें, तो पेट्रोल एवं डीजल दोनों की कीमतों में प्रति लीटर करीब चार रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. बाजार जाने से पहले अपनी खरीदारी की योजना बनाने के लिए नीचे दी गई ताजा रेट लिस्ट जरूर चेक कर लें.

1. सर्राफा बाजार (सोना-चांदी के ताजा भाव)

सामग्रीशुद्धता / प्रकारभाव
24 कैरेट सोना99.9% शुद्ध₹1,52,000 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोनाआभूषण के लिए₹1,38,300 प्रति 100 ग्राम
चांदी₹2,65,000 प्रति किलो (3000 रुपये की बढ़ोतरी के बाद)

2. राशन और खाद्य सामग्री के खुदरा रेट

सामग्री का नामभाव (प्रति किलो/लीटर)
चावल (कतरनी)₹45 से ₹70
चावल (बासमती)₹60 से ₹100
आटा₹35
दाल (चना और मसूर)₹85 से ₹90
अरहर दाल₹80 से ₹140
मूंग दाल₹120
सरसों तेल₹170 से ₹200
रिफाइंड तेल₹110 से ₹150
हल्दी पाउडर₹190 से ₹220
जीरा₹300 से ₹500

3. फल और सब्जियों के दाम

सामग्रीभाव (खुदरा)
आलू₹8 से ₹13 प्रति किलो
प्याज₹18 से ₹22 प्रति किलो
परवल₹35 प्रति किलो
आम₹50 से ₹100 प्रति किलो
सेब₹200 प्रति किलो
केला₹50 से ₹60 प्रति दर्जन
लीची₹250 प्रति सैकड़ा (100 पीस)

4. पेट्रोल और डीजल (ईंधन भाव)

  • पेट्रोल: ₹114.66 प्रति लीटर
  • डीजल: ₹100.58 प्रति लीटर

व्यापारियों की सलाह: कीमतों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण बाजारों में फिलहाल ग्राहकों की चहल-पहल थोड़ी कम है. सर्राफा व्यापारियों का सुझाव है कि सोने-चांदी में किसी भी बड़े निवेश या खरीदारी से पहले स्थानीय बाजार में ताजा दरों की पुष्टि अवश्य कर लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

प्रभात खबर में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत आरुणि ठाकुर, पत्रकारिता के क्षेत्र में गहरी रुचि रखते हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद, वर्तमान में वे समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर कर रहे हैं। विस्तार न्यूज और इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अनुभव प्राप्त आरुणि को हाइपरलोकल खबरों, राजनीति और डॉक्यूमेंट्री निर्माण में विशेष रुचि है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >