सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट
Sitamarhi Crime News: परसौनी थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम वाहन जांच अभियान के दौरान एक युवक को अवैध पिस्टल और बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. कार्रवाई पमरा पुल के समीप की गई. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
वाहन जांच के दौरान हुई गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार परसौनी थाना की पुलिस टीम पमरा पुल के समीप नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से अवैध पिस्टल बरामद हुई.
आरोपी की हुई पहचान
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक की पहचान परसौनी थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव वार्ड संख्या-12 निवासी 22 वर्षीय राजन कुमार के रूप में की गई. पुलिस ने उसके कब्जे से बाइक भी जब्त कर ली है.
आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष मुकेश कुमार कर रहे थे. पुलिस ने इस मामले में परसौनी थाना कांड संख्या-142/26 दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है.
अवैध हथियार के खिलाफ अभियान जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है. संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित जांच की जा रही है ताकि आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके.
यह भी पढ़ें: इन इलाकों में 2027 तक नहीं खरीद पाएंगे जमीन, सरकार ने जारी किया आदेश
