सीतामढ़ी सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक पुपरी शाखा ने लगाया वित्तीय साक्षरता शिविर, महिला समूहों के बीच बांटे 15 लाख.

सीतामढ़ी सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक की पुपरी शाखा ने वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया, जहाँ 5 महिला समूहों को 15 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया. इस शिविर में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेनदेन और वित्तीय प्रबंधन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई.

Sitamarhi News: दी सीतामढ़ी सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक की पुपरी शाखा की ओर से मंगलवार को बलहा मधुसूदन पंचायत स्थित दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति परिसर में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया गया. शिविर में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेनदेन और वित्तीय प्रबंधन की जानकारी देने के साथ महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया. इस दौरान पांच महिला समूहों के बीच कुल 15 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया.

Pupri News: 5 महिला समूहों को 15 लाख रुपये का ऋण

शिविर के दौरान पांच महिला समूहों को 30-30 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई. कुल 15 लाख रुपये का ऋण मिलने से समूह की महिलाओं में खुशी देखी गई. बैंक अधिकारियों ने बताया कि ऋण का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों और स्वरोजगार से जोड़ने में मदद करना है.

डिजिटल बैंकिंग और UPI के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी

शाखा प्रबंधक नीतीश कुमार ने ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेनदेन और वित्तीय प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने एटीएम, यूपीआई और ऑनलाइन बैंकिंग के सुरक्षित इस्तेमाल के तरीके बताए.

उन्होंने लोगों से डिजिटल लेनदेन करते समय सतर्क रहने और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की अपील की.

यह भी पढ़ें: खेत में काम करने सीतामढ़ी से नवादा आए, बिजली गिरने से एक परिवार के तीन की गई जान

OTP, PIN और पासवर्ड साझा नहीं करने की अपील

शाखा प्रबंधक ने साइबर अपराध से बचाव को लेकर विशेष रूप से जागरूक किया. उन्होंने कहा कि बैंक खाते का पिन, OTP, पासवर्ड, एटीएम कार्ड की जानकारी या अन्य गोपनीय बैंकिंग विवरण किसी भी व्यक्ति के साथ साझा नहीं करना चाहिए.

संदिग्ध फोन कॉल या ऑनलाइन गतिविधि की स्थिति में तत्काल संबंधित बैंक से संपर्क करने की सलाह भी दी गई.

बचत और ऋण योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित

ग्रामीणों को विभिन्न बचत योजनाओं और बैंक की ऋण योजनाओं की जानकारी भी दी गई. बैंक अधिकारियों ने लोगों से अपनी जरूरत के अनुसार योजनाओं से जुड़कर उनका लाभ उठाने की अपील की.

बैंक अधिकारी और ग्रामीण रहे मौजूद

कार्यक्रम में शाखा सहायक रविंद्र कुमार, सचिव राकेश रंजन सहित दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद रहे. शिविर के अंत में प्रतिभागियों ने बैंक की विभिन्न योजनाओं से जुड़ने और वित्तीय रूप से जागरूक रहने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: बोरे में छिपाकर नेपाल ले जा रहा था 105 किलो गांजा, बेतिया का आरोपी गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Baidnath thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >