sitamarhi auto strike: 6 जुलाई को ऑटो-ई-रिक्शा की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग

sitamarhi auto strike: बढ़ती महंगाई और वाहन संचालन लागत के विरोध में ऑटो-ई-रिक्शा चालक संघ ने 6 जुलाई को हड़ताल का ऐलान किया है. संघ ने छोटे रूट पर 5 और बड़े रूट पर 10 रुपये किराया बढ़ाने की मांग की है.

सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट

sitamarhi auto strike: बढ़ती महंगाई और वाहन संचालन की ऊंची लागत को देखते हुए सीतामढ़ी ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक संघ ने आगामी 6 जुलाई को जिलेभर में चक्का जाम करने का बड़ा निर्णय लिया है. संघ ने प्रशासन के सामने छोटे रूट पर 5 रुपये और बड़े रूट पर 10 रुपये किराया बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है.

महंगाई की मार से परेशान हैं चालक

रविवार को सिमरा स्थित जिला कार्यालय में संघ के अध्यक्ष दीपलाल दास की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में चालकों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल, बिजली, पार्ट्स और मेंटेनेंस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. मौजूदा किराए में गाड़ी चलाना और गरीब परिवारों का भरण-पोषण करना अब उनके लिए बेहद मुश्किल हो गया है. चालकों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 6 जुलाई को जिले में ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन पूरी तरह ठप रहेगा.

बस स्टैंड पर अवैध वसूली बंद होने से राहत

इस बीच, नगर निगम के चकमहिला बस स्टैंड पर चालकों से हो रही कथित अवैध वसूली का मुद्दा भी गर्माया. चालक संघ द्वारा प्रशासन से शिकायत करने और आंदोलन की चेतावनी देने के बाद, फिलहाल यह अवैध वसूली बंद कर दी गई है. इससे चालकों ने बड़ी राहत की सांस ली है. संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में भी ऐसी वसूली पर पूरी तरह रोक रहे ताकि चालक बिना किसी मानसिक और आर्थिक बोझ के अपना रोजगार चला सकें.

ये भी पढ़ें: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की जेल, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >