सुरसंड में नेपाल से लाई जा रही विदेशी शराब के साथ स्कूटी सवार तस्कर गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस ने गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 5.58 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Nepali Liquor Smuggling Sursand: स्थानीय पुलिस ने गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 5.58 लीटर विदेशी शराब के साथ एक स्कूटी सवार युवक को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई नगर पंचायत क्षेत्र के मनसरी टोल के समीप की गई.

पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त कर ली है.

गश्ती के दौरान हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, नियमित गश्त के दौरान संदिग्ध स्कूटी सवार को रोककर तलाशी ली गई. जांच में उसके पास से 5.58 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपी की हुई पहचान

गिरफ्तार युवक की पहचान सुरसंड नगर पंचायत वार्ड संख्या-9 निवासी नागेंद्र मंडल के पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब और स्कूटी को जब्त कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >