रून्नीसैदपुर के युवक की ट्रेन से कटकर मौत

थाना क्षेत्र की देवनाबुजुर्ग पंचायत के वार्ड संख्या-तीन बलीगढ़ गांव निवासी एक युवक की मौत मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर हो गयी.

रून्नीसैदपुर. थाना क्षेत्र की देवनाबुजुर्ग पंचायत के वार्ड संख्या-तीन बलीगढ़ गांव निवासी एक युवक की मौत मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर हो गयी. जिसकी पहचान थाना क्षेत्र की देवनाबुजुर्ग पंचायत के वार्ड संख्या-तीन बलीगढ़ गांव निवासी सीताराम साह के करीब 45 वर्षीय पुत्र महेंद्र साह के रूप में की गयी है. बताया गया कि मृतक पिछले कई दिनों से अपने घर से लापता था. शनिवार को रेलवे पुलिस के द्वारा ट्रेन की चपेट में आ जाने से कटकर उसकी मौत हो जाने की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गयी. जानकारी मिलते हीं मृतक के परिजन मुजफ्फरपुर पहुंचे. जहां से उसके शव को घर लाकर अंतिम संस्कार किया गया. स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि राजीव कुमार मंडल ने इसकी पुष्टि करते हुये मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >