सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मां ने प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप

सीतामढ़ी में विवाहिता रेशम कुमारी की संदिग्ध मौत, मां ने प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

Married woman Suspicious Death: सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सोमवार की रात पुलिस ने थुम्मा गांव से शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतका की पहचान बेलाही नीलकंठ पंचायत के खोपा गांव के वार्ड संख्या एक निवासी रामजी राय की 22 वर्षीय पुत्री रेशम कुमारी के रूप में हुई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है.

फोटो - मृतका का फाइल फोटो. | Prabhat Khabar Network

पति को छोड़ प्रेमी के साथ रह रही थी रेशम

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका रेशम कुमारी की शादी पिछले वर्ष 2023 में नानपुर थाना क्षेत्र के धाधी सिरसी निवासी अनिल राय के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. मृतका की मां रीना देवी ने बताया कि शादी से पहले ही रेशम का प्रेम संबंध गांव के ही युवक शिवम साह के साथ चल रहा था. इसी प्रेम प्रसंग के कारण वह अक्सर अपने ससुराल से वापस मायके चली आती थी. बाद में रेशम ने पति का घर छोड़ दिया और पिछले करीब डेढ़ साल से वह अपने प्रेमी शिवम के साथ ही रह रही थी. इस दौरान रेशम ने एक बच्ची को भी जन्म दिया, जिसकी उम्र अभी करीब एक वर्ष है. आरोपी प्रेमी शिवम थुम्मा चौक पर दवा की दुकान चलाता है.

शव ठिकाने लगाने की कोशिश में धराया प्रेमी

सोमवार की रात डायल 112 पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है. सूचना में यह भी बताया गया कि उसका प्रेमी कुछ स्थानीय लोगों के सहयोग से एंबुलेंस के जरिए शव को ले जाकर कहीं ठिकाने लगाने के प्रयास में जुटा हुआ है. इस सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर अपनी कस्टडी में ले लिया. पुलिस ने मौके से मृतका के प्रेमी शिवम समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है.

मां ने लगाया हत्या का गंभीर आरोप

इस पूरी घटना को लेकर मृतका की मां रीना देवी ने प्रेमी शिवम पर अपनी बेटी की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. रून्नीसैदपुर थानाध्यक्ष ललित कुमार ने घटना के संबंध में बताया कि हिरासत में लिए गए तीनों लोगों से पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और मृतका के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के पश्चात नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें...पर्यावरण और सेहत बचाने के लिए जैविक खेती जरूरी, समस्तीपुर में किसानों को किया गया जागरूक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >