अस्पताल जा रहे बाइक सवार की दर्दनाक मौत, बेटी के जन्म की खुशी मातम में बदली

सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर में नवजात बेटी के जन्म के बाद अस्पताल में भर्ती पत्नी के लिए खाना लेकर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई. अज्ञात वाहन की टक्कर में उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया.

Runnisaidpur News: सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र में एनएच-22 पर हुए सड़क हादसे में नवजात बेटी के जन्म के बाद अस्पताल जा रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा गयघाट गांव के समीप रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ.

अस्पताल में भर्ती पत्नी के लिए लेकर जा रहा था खाना

मृतक की पहचान थुम्मा पंचायत के शंभूनगर निवासी 27 वर्षीय धीरज महतो के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक की पहचान उसी गांव के 23 वर्षीय छोटन कुमार के रूप में हुई है.

परिजनों के अनुसार, धीरज महतो की पत्नी ने रून्नीसैदपुर के एक निजी नर्सिंग होम में पुत्री को जन्म दिया था. परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में मौजूद थे. धीरज अपने साथी छोटन के साथ बाइक से अस्पताल में भर्ती परिजनों के लिए रात का भोजन लेकर जा रहा था.

यह भी पढ़ें: सड़क जाम के कारण आउटर पर रुकी गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस, नए ट्रैफिक प्लान की खुली पोल

अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत

गयघाट गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में धीरज महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया.

ग्रामीणों की मदद से दोनों को तत्काल रून्नीसैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने धीरज को मृत घोषित कर दिया. प्राथमिक उपचार के बाद घायल छोटन को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर रून्नीसैदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और हादसे की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >