Sitamarhi News: रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग की कार्रवाई में चार लोगों के विरुद्ध अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है. विद्युत आपूर्ति प्रशाखा रून्नीसैदपुर उत्तरी के कनीय विद्युत अभियंता अजय पंडित के बयान पर यह कार्रवाई की गई. विभागीय छापेमारी में आरोपितों पर मीटर से पहले सर्विस वायर काटकर अतिरिक्त तार के माध्यम से मीटर को बाईपास कर बिजली चोरी करने का आरोप है.
RunniSaidpur News: एसटीएफ की छापेमारी में पकड़ी गई बिजली चोरी
विभागीय मुख्यालय से मिली शिकायत के आधार पर 14 अगस्त को एसटीएफ मुजफ्फरपुर के सहायक विद्युत अभियंता के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया. जांच के दौरान चारों आरोपितों के घरेलू परिसर में मीटर से पहले सर्विस वायर काटकर अतिरिक्त वायर के जरिए बिजली का अवैध उपयोग किए जाने की बात सामने आई.
चार लोगों पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज
प्राथमिकी में अथरी पंचायत के वार्ड संख्या-8 निवासी शिवदुलारी देवी, मुन्नी देवी और बिहारी मांझी को आरोपित किया गया है. वहीं देवनाबुजुर्ग पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित बलिगढ़ गांव निवासी नथुनी साह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.
शिवदुलारी देवी पर 12,059 रुपये बकाया
विभाग के अनुसार शिवदुलारी देवी के यहां पहले से 12,059 रुपये बिजली बिल बकाया था. इसके अतिरिक्त बिजली कंपनी को 2,375 रुपये की क्षति पहुंचाने का दावा किया गया है. विभाग ने बकाया राशि और क्षतिपूर्ति की वसूली की प्रक्रिया शुरू की है.
मुन्नी देवी और बिहारी मांझी पर भी कार्रवाई
मुन्नी देवी के यहां 19,436 रुपये का पूर्व बकाया बताया गया है. विभाग ने इसके अलावा 2,375 रुपये की क्षति का दावा किया है. वहीं बिहारी मांझी के यहां 24,424 रुपये बकाया था और बिजली कंपनी को 1,872 रुपये की क्षति का दावा किया गया है.
नथुनी साह के खिलाफ भी केस दर्ज
बलिगढ़ निवासी नथुनी साह के यहां 10,576 रुपये का पूर्व बकाया बताया गया है. विभाग ने इसके अतिरिक्त 2,674 रुपये की क्षति का दावा किया है. चारों मामलों में बकाया राशि एवं निर्धारित क्षतिपूर्ति की वसूली की जाएगी.
यह भी पढ़ें: हाफ डे को लेकर जिलों में अलग-अलग आदेश पर रोक, शिक्षा विभाग ने दिया सख्त निर्देश
