सीतामढ़ी में सोलर मेला आयोजित, पीएम सूर्य घर योजना के तहत 627 घरों में लगा सोलर सिस्टम

सीतामढ़ी में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय सोलर मेला आयोजित किया गया. इस योजना के तहत अब तक 627 घरों में सोलर सिस्टम लग चुका है. जानें कैसे आप भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

Sitamarhi News: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाने के उद्देश्य से गुरुवार को सिमरा स्थित विद्युत भवन परिसर में जिला स्तरीय सोलर मेला आयोजित किया गया. मेले का उद्घाटन डीएम रिची पांडेय, डीडीसी श्वेता भारती एवं विद्युत अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

सोलर मेले में योजना की दी गई जानकारी

सोलर मेले में आम लोगों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई. विशेषज्ञों और संबंधित अधिकारियों ने सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना, योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं, अनुदान, आवेदन प्रक्रिया तथा सौर ऊर्जा से होने वाले आर्थिक एवं पर्यावरणीय लाभों के बारे में विस्तार से बताया.

स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर

डीएम रिची पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना घरेलू बिजली की जरूरतों को पूरा करने के साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. सौर ऊर्जा के अधिक उपयोग से पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम होगी और कार्बन उत्सर्जन घटाने में भी मदद मिलेगी.

उन्होंने जिलेवासियों से योजना की जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक संख्या में इसका लाभ उठाने की अपील की.

ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

डीडीसी श्वेता भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से परिवारों के बिजली खर्च को कम करने में मदद मिलेगी. साथ ही पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को भी मजबूती मिलेगी.

जिले के 627 घरों में सोलर अधिष्ठापन

कार्यपालक अभियंता समीर कुमार ने बताया कि योजना के तहत जिले में अब तक कुल 627 घरों में सोलर अधिष्ठापन किया जा चुका है. प्राप्त आवेदनों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई जारी है, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिल सके.

उन्होंने बताया कि योजना के क्रियान्वयन में सीतामढ़ी पूरे राज्य में नौवें स्थान पर है.

विद्युत विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में विद्युत प्रमंडल, पुपरी के कार्यपालक अभियंता मो. नवीली अंसारी, डीपीआरओ कमल सिंह समेत विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे. अधिकारियों ने लोगों को योजना से जुड़ी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई.

यह भी पढ़ें: नए थाना भवन से मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था, उद्घाटन के बाद एसपी ने अपराधियों को दिया कड़ा संदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raushan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >