करेंट लगने से जख्मी व्यक्ति मुजफ्फरपुर रेफर

प्रखंड क्षेत्र के हरदिया गांव में बिजली के तार की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

पुपरी. प्रखंड क्षेत्र के हरदिया गांव में बिजली के तार की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी हरदिया निवासी भरत दास के पुत्र दुखरण दास को परिजन द्वारा इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है. जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है. 300 बोतल शराब व 72 बोतल बियर के साथ नाबालिग गिरफ्तार

पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने सुरसंड थाना क्षेत्र के अमाना महादेव मंदिर के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 300 बोतल नेपाली सौंफी शराब, 72 बोतल बीयर के साथ बाइक सवार एक नाबालिग तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर को कानूनी प्रक्रिया के उपरांत बाल सुधार गृह में भेज दिया गया. इस संबंध में दारोगा मणिकांत कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

दहेज को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित किया, प्राथमिकी

बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के बसौल गांव में दहेज में दो लाख कैश व मोटरसाइकिल की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़िता राजीव राय की 22 वर्षीया पत्नी कविता कुमारी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पति राजीव राय, ससुर शत्रुघ्न पटेल, सास वीना देवी, देवर रौशन कुमार एवं ऋकेश कुमार को आरोपित किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >