बेलसंड में चाकूबाजी में एक व्यक्ति की मौत

थाना क्षेत्र के कंसार गांव में दो व्यक्ति के बीच हुई चाकूबाजी में एक की मौत हो गयी.

बेलसंड. थाना क्षेत्र के कंसार गांव में दो व्यक्ति के बीच हुई चाकूबाजी में एक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, कंसार गांव निवासी जोगी चौधरी के पुत्र जयकिशोर चौधरी व भुट्टा सहनी के पुत्र विजय सहनी दोनों सोमवार की शाम चंदौली बागमती नदी पर बने पुल के समीप ताड़ी पी रहा था. किसी बात को लेकर दोनों के बीच तू-तू मैं-मै हुई. उसी दौरान विजय सहनी ने जयकिशोर चौधरी को बांह में चाकू मार दिया. चाकू लगने से उसका नस कट गया. परिजनों द्वारा उसे अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने इसकी पुष्टि की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया है. पुलिस ने पूछताछ के लिए कंसार गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >