अज्ञात वाहन की ठोकर से एक की मौत

एनएच-77 के सीतामढी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के बसतपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी.

प्रतिनिधि रून्नीसैदपुर. एनएच-77 के सीतामढी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के बसतपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. जबकि उसी बाइक पर सवार एक अन्य युवक जख्मी हो गये. मिली जानकारी के अनुसार जख्मी की चिकित्सा एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में करायी जा रही है. मृतक की पहचान रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बहरामनगर गांव निवासी रामजतन महतो के 25 वर्षीय पुत्र सुरेश महतो के रूप में की गयी है. दुर्घटना रविवार की रात्रि को हुयी. बताया गया कि अपने बाइक पर सवार होकर युवक रून्नीसैदपुर की ओर से अपने घर बहरामनगर की ओर जा रहा था. इसी बीच बसतपुर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया तथा दुर्घटना स्थल पर हीं उसकी मौत हो गयी. दुर्घटना की जानकारी मिलते हीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >