चोरी की बैटरी के साथ गिरफ्तार आरोपी को भेजा जेल, टेंपो से 230 बोतल बरामद सौंफी शराब के सरगना की तलाश

सीतामढ़ी के पुनौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर चोरी की बैटरी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Punora Police Action: सीतामढ़ी जिले के पुनौरा थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है.  पुलिस ने छापेमारी कर चोरी की बैटरी के साथ गिरफ्तार अकबर को जेल भेज दिया है. वहीं वहीं रामपुर परोरी के पास से भारी मात्रा में जब्त अवैध सौंफी शराब के मास्टर माइंड के तलाश में जुट गयी है. 

चोरी की बैटरी के साथ मो अकबर गिरफ्तार

पुनौरा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की.

  • आरोपी की पहचान: गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधुबन गांव निवासी मो अकबर के रूप में की गई.
  • बरामदगी: पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई बैटरी बरामद की.
  • पुलिस की कार्रवाई: थानाध्यक्ष रमन राज ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति के घर में चोरी हुई थी, जिसका मामला दर्ज था. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

230 बोतल सौंफी शराब और टेंपो के साथ नाबालिग पकड़ाया

शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को दूसरी सफलता मिली.

  • रामपुर परोरी के पास कार्रवाई: पुनौरा पुलिस ने शनिवार को रामपुर परोरी गांव के पास एक संदिग्ध टेंपो को रोका.
  • शराब की बरामदगी: तलाशी के दौरान टेंपो से 230 बोतल सौंफी शराब जब्त की गई.
  • नाबालिग गिरफ्तार: पुलिस ने मौके से टेंपो चला रहे एक नाबालिग लड़के को पकड़ा. टेंपो और शराब को जब्त कर थाने लाया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस इस अवैध शराब व्यवसाय के मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है. 

ये भी पढ़ें: बथनाहा में उद्घाटन के दो माह बाद ही टपकने लगी स्वास्थ्य उपकेंद्र की छत, उठे घटिया निर्माण के सवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्र मोहन झा

चंद्रमोहन विगत 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे जिला और ब्लॉक स्तर पर क्राइम तथा स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी संवेदनशील खबरों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के समसामयिक मुद्दों पर सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >