Sitamarhi News: भारत-नेपादल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने शराब तस्करी की एक कोशिश को विफल कर दिया. कार्रवाई के दौरान एक तस्कर जवानों को देखकर बाइक छोड़कर नेपाल की ओर भाग निकला. मौके से 60 बोतल नेपाली देशी शराब और एक अपाचे बाइक जब्त की गई है.
घटना मेजरगंज थाना क्षेत्र के सिजुआ गांव स्थित भारत-नेपाल सीमा की है.
यह भी पढ़ें: अवैध मीट दुकानों पर चला बुलडोजर, 10 से 12 गुमटियां हटाईं गईं
जवानों को देख सीमा पार भागा तस्कर
बसबिट्टा एसएसबी कैंप के मुख्य आरक्षी सोनू राम ने सोमवार को मेजरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सिजुआ गांव के समीप सीमा पर गश्त के दौरान एक बाइक सवार नेपाल से शराब लेकर भारत की ओर आ रहा था.
सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों को देखते ही तस्कर बाइक छोड़कर वापस नेपाल की सीमा में भाग निकला.
60 बोतल नेपाली शराब और बाइक जब्त
एसएसबी ने मौके से अपाचे बाइक (बीआर 30 जे 6049) और 60 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद कर मेजरगंज थाना पुलिस को सौंप दिया. बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है.
यह भी पढ़ें: एनएच-22 पर सड़क हादसे में NHAI कर्मी की मौत, सड़क पार करते समय बाइक ने मारी टक्कर
अज्ञात तस्कर पर दर्ज हुआ केस
मुख्य आरक्षी सोनू राम के आवेदन पर अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस और एसएसबी संयुक्त रूप से फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हैं.
यह भी पढ़ें: शादी के सात महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव
