24.69 लाख से निर्मित तीन छठ घाटों का विधायक ने किया उद्घाटन

विधायक ई अनिल कुमार ने गुरुवार को करीब 24 लाख 69 हजार रुपये की लागत से निर्मित तीन छठ घाटों का उद्घाटन कर छठ व्रतियों के निमित्त ग्रामीणों को समर्पित किया.

बथनाहा. विधायक ई अनिल कुमार ने गुरुवार को करीब 24 लाख 69 हजार रुपये की लागत से निर्मित तीन छठ घाटों का उद्घाटन कर छठ व्रतियों के निमित्त ग्रामीणों को समर्पित किया. विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से बथनाहा प्रखंड अंतर्गत हरपुर भलहा पंचायत के वार्ड संख्या-13 के सरकारी पोखर में निर्मित छठ घाट व बथनाहा चौक के समीप करुवाहा टोला के सरकारी पोखर में निर्मित छठ घाट का उद्घाटन उनके द्वारा किया गया. वहीं, मटियार गांव में निर्माण करवाये गये अनुसूचित जाति बैठका का उद्घाटन भी किया गया. उपस्थित कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन ने पूरे देश में विकास का परचम लहराया है. वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन ने विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है. उन्होंने सीएम द्वारा 125 यूनिट बिजली फ्री करने की घोषणा को आमजनों के हित में प्रशंसनीय फैसला बताया.

— 10 सड़कें व 12 पुल-पुलियों का निर्माण

बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 41 सड़कें व 12 पुल-पुलियों में से 10 सड़कें व पांच पुलों का निर्माण करवाकर जनता के साथ किये वादों को निभाने का प्रयास किया है. शेष बचे सड़कों व पुल-पुलियों का शिलान्याश लगातार जारी है. मौके पर बथनाहा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बिकाऊ सिंह, पूर्वी मंडल अध्यक्ष रामेश्वर दास, विधानसभा संयोजक माधवेंद्र सिंह, हरपुर भलहा पंचायत के मुखिया देवेंद्र सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, बूथ अध्यक्ष जलाल, पंचायत अध्यक्ष लाल प्रसाद, चंदेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र साह व गोविंद सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >