लूटपाट के लिए बदमाशों ने नेपाली युवक के पेट में मारी गोली

रीगा मुख्य पथ के सोनौल महोदय पावर सबस्टेशन के समीप शुक्रवार की शाम एक नेपाली व्यक्ति से रुपया लूटने के प्रयास में अपराधियों ने गोली मार घायल कर दिया.

मेजरगंज. रीगा मुख्य पथ के सोनौल महोदय पावर सबस्टेशन के समीप शुक्रवार की शाम एक नेपाली व्यक्ति से रुपया लूटने के प्रयास में अपराधियों ने गोली मार घायल कर दिया. घटनास्थल पर कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुख्यालय बाजार से रीगा की ओर जा रहे व्यक्ति को पीछे से दूसरी बाइक पर सवार तीन नकाबपोशों में से एक ने गोली मारी. हालांकि रुपया लूटने में बदमाश नाकामयाब रहा. गोली लगने के बाद घायल व्यक्ति सड़क से बाइक को गेहूं के खेत में घुसा कर अपनी जान बचाई. वहीं हमलावर रीगा की ओर भाग निकला. एक राहगीर ने घायल अवस्था में उसे स्थानीय रेफरल अस्पताल पहुंचाया. तबतक थानाध्यक्ष ललित कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचे और घायल का बयान लिया. घायल की पहचान नेपाल के सर्लाही जिला अंतर्गत गरहीया डुमरिया थाना क्षेत्र के मिठुआवा गांव निवासी बद्री महतो के पुत्र प्रमोद महतो 42 के रूप में की गई. उसके पेट में एक गोली लगी है, जो अंदर ही है. घायल ने बताया कि वह मेजरगंज बाजार में नेपाली एक लाख दो हजार रुपये एक्सचेंज करा कर अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में रीगा थाना क्षेत्र के नरहा गांव जा रहा था. अनुमान लगाया जा रहा है कि जहां पैसे का फेर बदल किया गया था. वहीं से बदमाश पीछे लगा होगा. पुलिस सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है. अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस रास्ते में लगे विभिन्न सीसीटीवी को खंगाल रही है. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >