नाबालिग लड़की अगवा, मां ने दर्ज करायी प्राथमिकी

गाढ़ा थाना क्षेत्र के एक गांव के करीब 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

रून्नीसैदपुर. गाढ़ा थाना क्षेत्र के एक गांव के करीब 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. लड़की की मां के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि विगत 10 जुलाई की सुबह 10 बजे पुत्री राजकीय मध्य विद्यालय शिवहर पढ़ने के लिये गयी जो शाम तक वापस घर नहीं लौटी. काफी खोजबीन करने पर भी अभी तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.

आर्मी अफसर के घर से लाखों की चोरी, प्राथमिकी

रून्नीसैदपुर. थाना क्षेत्र की बगही रामनगर पंचायत के बगाही गांव निवासी संजीव कुमार के पुत्र कृष्ण कुमार ने अपने घर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिये जाने के बाबत एक प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि 13 जुलाई को उन्हे उनके पड़ोसी के द्वारा जानकारी मिली कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है. वे अमृतसर से 14 जुलाई को अपने घर पहुंचे. घर में जाने पर जब सामानों की जांच की तो घर से करीब 18 से 20 तोला सोना के जेवरात व 45 हजार रुपये नकद के अलावा कुछ जमीन का कागजात गायब पाया. बता दें कि कृष्ण कुमार आर्मी में अधिकारी हैं. मिली जानकारी के अनुसार, वे फिलवक्त अमृतसर में पदस्थापित बताये जाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >