दहेज हत्या मामले में विवाहिता के सास व ससुर गिरफ्तार

नीय थाने की पुलिस ने बुधवार को उफरौलिया गांव में छापेमारी कर दहेज हत्या मामले में विवाहिता के सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया.

रीगा. स्थानीय थाने की पुलिस ने बुधवार को उफरौलिया गांव में छापेमारी कर दहेज हत्या मामले में विवाहिता के सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान ससुर नथुनी महतो व सास सोनिया देवी के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष फेराज हुसैन ने इसकी पुष्टि की है. बताया है कि आवश्यक कार्रवाई के उपरांत गिरफ्तार दंपती को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मालूम हो कि नेपाल के सर्लाही जिले के गोरइता नगरपालिका सिमरा भगवतीपुर गांव निवासी महेश महतो ने 29 जुलाई 2023 को स्थानीय थाना में अपनी बहन की हत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें मृतका के ससुर नथनी महतो, सास सोनिया देवी सहित आधा दर्जन को अभियुक्त बनाया था. ज्ञात हो कि महेश महतो अपनी बहन कविता की शादी उफरौलिया गांव निवासी नथुनी महतो के पुत्र संतोष महतो के साथ विगत छह वर्ष पूर्व की थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >