स्टेशनरी दुकान में आग लगने से दो लाख का नुकसान

स्थानीय मिल चौक स्थित एक स्टेशनरी की दुकान में मंगलवार की रात अचानक आग लग गयी. आग से लगभग दो लाख मूल्य का सामान जलकर खाक हो गया.

रीगा. स्थानीय मिल चौक स्थित एक स्टेशनरी की दुकान में मंगलवार की रात अचानक आग लग गयी. आग से लगभग दो लाख मूल्य का सामान जलकर खाक हो गया. जानकारी के अनुसार, कुसुमपुर बखरी गांव निवासी स्व शोभित साह के पुत्र रमेश कुमार प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया. देर रात्रि में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. स्थानीय बाजार के लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन सेवा को दी, लेकिन अग्निशमन सेवा के पहुंचने तक दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था. उप प्रमुख उमेश साह ने पीड़ित रमेश कुमार को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >