Sitamarhi News: अपराध एवं शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत परिहार थाना पुलिस ने सुरसंड थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है.
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि कांड संख्या 144/26 का नामजद आरोपी अपने घर पर मौजूद है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने हरारी गांव में छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे वसंत झा, पिता जयनारायण झा, को गिरफ्तार कर लिया.
जून से चल रहा था फरार
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ 24 जून 2026 को नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामला दर्ज होने के बाद से वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था.
गैंग बनाकर करता था शराब तस्करी
थानाध्यक्ष पंकज कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शराब तस्करी गिरोह का सरगना है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह आठ से दस युवकों का गैंग बनाकर अवैध शराब तस्करी का नेटवर्क संचालित कर रहा था. पुलिस उससे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.
