सीतामढ़ी: भूमिहीनों को मिलेगा बासगीत पर्चा, विकास मित्रों को मिला सर्वे का टास्क

सीतामढ़ी में भूमिहीन परिवारों को पक्का घर देने के लिए सर्वे शुरू हो गया है. विकास मित्रों को मिला घर-घर जाकर सर्वे करने का टास्क. जानिए कब तक देनी होगी रिपोर्ट.

Basgeet Parcha Bihar: सीतामढ़ी जिले के बथनाहा प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को अंचल अधिकारी (सीओ) अमरेश कुमार की अध्यक्षता में विकास मित्रों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री महादलित विकास मिशन के तहत अनुसूचित जाति एवं महादलित वर्ग के भूमिहीन परिवारों की पहचान करने और उन्हें बासगीत पर्चा उपलब्ध कराने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई.

Sitamarhi News: विकास मित्रों को मिला सर्वे का जिम्मा

बैठक को संबोधित करते हुए सीओ अमरेश कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा है कि अंचल का कोई भी पात्र परिवार भूमिहीन न रहे. इसके लिए विशेष अभियान चलाकर वास योग्य भूमि उपलब्ध कराई जा रही है. उन्होंने विकास मित्रों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने पंचायतों में घर-घर जाकर सर्वे करें और ऐसे परिवारों की पहचान करें जिनके पास रहने के लिए अपनी कोई जमीन नहीं है. ग्रामवार और टोलावार सूची तैयार कर उसमें मुखिया का नाम, जाति, वार्ड संख्या, आधार संख्या और वर्तमान निवास का विवरण दर्ज करना होगा.

Sitamarhi News: राजस्व कर्मियों द्वारा होगा सत्यापन

मौके पर मौजूद राजस्व अधिकारी मनीषा राज ने प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि विकास मित्रों से प्रारंभिक सूची प्राप्त होने के बाद राजस्व कर्मियों द्वारा इसका भौतिक सत्यापन कराया जाएगा. जांच पूरी होने के उपरांत ही सभी पात्र परिवारों को विधिवत बासगीत पर्चा निर्गत किया जाएगा.

अनियमितता पर होगी सख्त कार्रवाई

बीडब्ल्यूओ अभय कुमार ने विकास मित्रों को सख्त हिदायत दी कि सूची तैयार करने में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाए. यदि सर्वे में किसी भी प्रकार की अनियमितता या फर्जीवाड़ा सामने आया, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

एक सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट

बैठक के दौरान विकास मित्रों ने सर्वे के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं से भी अधिकारियों को अवगत कराया, जिस पर अधिकारियों ने उचित मार्गदर्शन दिया. सीओ ने सभी विकास मित्रों को मात्र एक सप्ताह के भीतर प्रारंभिक सूची अंचल कार्यालय में जमा करने का कड़ा निर्देश दिया है. बैठक में बथनाहा, रनौली, मझौलिया और तुरकौलिया समेत विभिन्न पंचायतों के विकास मित्र उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें... सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या में वांटेड के घर पर चस्पा किया इश्तेहार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रतिकांत झा

रतिकांत पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में निरंतर कार्यरत हैं. उन्हें राजनीति, धर्म-अध्यात्म, पर्व-त्योहार, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं जैसे बहुआयामी विषयों पर लगातार सटीक रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >