Sitamarhi : पूर्व केंद्रीय रेलमंत्री ललित नारायण मिश्रा की पुण्यतिथि मनी

ललित नारायण मिश्रा की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस मुख्यालय ललित आश्रम स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया.

– नगर के ललित आश्रम स्थित जिला कांग्रेस मुख्यालय में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

सीतामढ़ी

. शनिवार को पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस मुख्यालय ललित आश्रम स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. जिलाध्यक्ष रकटू प्रसाद द्वारा निर्देशित श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य प्रवक्ता प्रमोद कुमार नील ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य प्रवक्ता प्रमोद कुमार नील, प्रदेश प्रतिनिधि मो अफाक खान, सीताराम झा, मो शम्स शाहनवाज, संजय कुमार बिररख, संपूर्णानंद झा, रितेश रमण सिंह, आफताब अंजुम बिहारी, जैनेंद्र कुमार राम आदि ने कहा कि स्व ललित नारायण मिश्र महान स्वतंत्रता सेनानी एवं शिक्षाविद् थे. प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के संसदीय सचिव रहने के बाद उन्होंने मंत्री के रूप में कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के मंत्रिमंडल में बतौर रेलमंत्री उन्होंने संपूर्ण भारत में रेल नेटवर्क का विकास और विस्तार किया. इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने केंद्रीय रेलमंत्री से बहुप्रतीक्षित मेहसौल रेल ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र पूरा करने, सीतामढ़ी जंक्शन का नामकरण सीताधाम करने, सीतामढ़ी-शिवहर रेलखंड के निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं प्रस्तावित जयनगर-सोनबरसा रेल लाइन को अविलंब शुरू करने की मांग की है. इस मौके पर वीरेंद्र कुशवाहा, मृत्युंजय कुमार, सुमन शर्मा, प्रो रामप्रवेश कुशवाहा, ऋतु ठाकुर, राहुल गुप्ता, राजीव कुशवाहा, चांदनी देवी, सोहन प्रसाद, सक्षम कुमार समेत अन्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >