क्रांति दिवस पर समारोह: अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित, जमी काव्य-गोष्ठी

सीतामढ़ी प्रेस क्लब में क्रांति दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा काव्य-गोष्ठी और पूर्व सैनिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

Sitamarhi Sahitya Parishad: क्रांति दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय प्रेस क्लब में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की सीतामढ़ी इकाई द्वारा मासिक काव्य-गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुरलीधर झा 'मधुकर' ने की, जबकि मंच संचालन वरीय साहित्यकार सत्येंद्र मिश्र ने किया. समारोह में जिले के साहित्यकार, पत्रकार, पूर्व सैनिक और समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हुए.

पूर्व सैनिकों और प्रेस क्लब अध्यक्ष का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान देश सेवा में योगदान देने वाले वीर सपूतों और समाज के प्रबुद्ध जनों को सम्मानित किया गया:

  • पूर्व सैनिकों का सम्मान: जिले के पूर्व सैनिक अशोक कुमार, रत्नेश सिंह, सोहन यादव, मुकेश कुमार, संजीव कुमार, धर्मलाल राय और अनिल कुमार को तिरंगा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.
  • पत्रकार सम्मान: प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश रंजन को भी अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया.
  • संगठन का संदेश: जिला संगठन मंत्री वाल्मीकि कुमार 'प्रखर' ने कहा कि पूर्व सैनिकों का सम्मान नई पीढ़ी में देशभक्ति का भाव जगाने का काम करता है.

द्वितीय सत्र में जमी काव्य-गोष्ठी

समारोह के दूसरे सत्र में आयोजित काव्य-गोष्ठी में कवियों ने देशभक्ति, प्रेम और सामाजिक चेतना से ओतप्रोत रचनाएं पेश कीं:

  • महंत अशोक दास, आचार्य धीरेंद्र झा 'माणिक्य', रामबाबू सिंह, गौतम वात्स्यायन और गुफरान राशिद ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं.
  • रामचंद्र जानकी शरण दास, डॉ रामपुकार सिंह, राजेंद्र सहनी, आचार्य रामानंद मंडल, सत्येंद्र मिश्र और बच्चा प्रसाद 'विह्वल' की कविताओं पर खूब तालियां बजीं.

ये भी पढ़ें: गुरुकुल विद्या मंदिर में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम: भगवा ध्वज के समक्ष शिक्षकों व छात्रों ने व्यक्त की कृतज्ञता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >