कायस्थ सेना की तीसरी वर्षगांठ पर लगा रक्तदान शिविर, 30 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

कायस्थ सेना ने अपनी तीसरी वर्षगांठ को एक विशेष रक्तदान शिविर के साथ मनाया। नहर चौक स्थित मन्नत नर्सिंग होम में आयोजित इस शिविर में 30 से अधिक लोगों ने स्वैच्छा से रक्तदान कर समाजसेवा का अनूठा संदेश दिया।

Sitamarhi News: कायस्थ सेना की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर नहर चौक स्थित मन्नत नर्सिंग होम परिसर में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर रक्तदाता समूह और सदर अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें 30 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया.

दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ वरीय उप समाहर्ता आशुतोष श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डॉ. एस.के. वर्मा ने अतिथियों का पौधा और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया.

"रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा"

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरीय उप समाहर्ता आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है. उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है. उन्होंने सभी स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की.

इन लोगों ने किया रक्तदान

शिविर में डॉ. एस.के. वर्मा, डॉ. सोनी वर्मा, डॉ. अपूर्व राज, निखिल कुमार, प्रदीप सिन्हा, प्रभात रंजन, अजय सिन्हा, बालकृष्ण पुतुल, एस.के. रोहित और स्वर्णलता सहित 30 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया.

बड़ी संख्या में रहे मौजूद

कार्यक्रम में रक्तदाता समूह के संदीप डालमिया, अरविंद कुमार, सुनील पप्पू तथा कायस्थ सेना के नवनीत कुमार, अरुण कुमार, नीरज कुमार, विजय श्रीवास्तव, योगेश प्रसाद, पूजा कुमारी समेत बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

समाजसेवा का दिया संदेश

शिविर के माध्यम से लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया. आयोजकों ने कहा कि नियमित रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है और समाज में मानव सेवा की भावना मजबूत होती है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rakesh kumar raj

Published by: Aaruni Thakur

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >