सीतामढ़ी के बेलसंड में दंपत्ति की संदिग्ध मौत, एक साथ उठीं पति-पत्नी की अर्थियां

सीतामढ़ी जिले के जाफरपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक ही घर से पति-पत्नी की अर्थियां एक साथ उठीं. अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा स्पष्ट.

Husband Wife Die: सीतामढ़ी जिला के बेलसंड थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव में बुधवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक ही घर से पति-पत्नी की अर्थियां एक साथ उठीं. मुजफ्फरपुर से अपने पैतृक गांव लौटे नवीन श्रीवास्तव उर्फ काजू (55 वर्ष) और उनकी पत्नी रेखा श्रीवास्तव (50 वर्ष) की अचानक हुई मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

खुशी-खुशी गांव पहुंचे थे पति-पत्नी

पेशे से बिजली मिस्त्री नवीन श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ मुजफ्फरपुर में रहते थे. बुधवार सुबह 11 बजे वे अपनी पत्नी के साथ पैतृक घर जाफरपुर के लिए निकले थे. रास्ते में अपने रिश्तेदार के घर रुकने के बाद वे रात लगभग 8 बजे गांव पहुंचे. परिजनों द्वारा खाना खाने के आग्रह पर उन्होंने बताया कि वे बाहर से ही खाना खाकर आए हैं.

रात में अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

रात करीब 11 बजे दोनों पति-पत्नी को अचानक तेज बेचैनी और घबराहट होने लगी. हालत बिगड़ती देख भतीजा चंदन श्रीवास्तव तुरंत दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल बेलसंड ले गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जंगो राम अस्पताल पहुंचे और शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा. एक ही दिन में माता-पिता की छांव खो देने वाले तीनों बच्चों (दो बेटियां और 12 वर्ष का बेटा) का रो-रोकर बुरा हाल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Tusheem kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >