sitamarhi news : झोला में रखकर बेच रहा था शराब, गिरफ्तार

भुतही थाने की पुलिस ने रविवार के देर रात को भुतही गांव में छापेमारी कर नेपाली देशी सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

सोनबरसा. भुतही थाने की पुलिस ने रविवार के देर रात को भुतही गांव में छापेमारी कर नेपाली देशी सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. तस्कर की पहचान भुतही गांव निवासी ब्रह्मदेव चौधरी के पुत्र संजय कुमार चौधरी के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर झोला में लेकर शराब बेचता है. मौके पर पहुंचकर उसके झोला की तलाशी ली, तो 15 बोतल नेपाली देशी सौंफी शराब बरामद किया गया. मारपीट का आरोपित गिरफ्तार सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने मारपीट मामले में आरोपित थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी लालबाबू पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कोट बाजार निवासी सोनू कुमार द्वारा पिछले वर्ष सात मार्च को इस संबंध में नगर थाना में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >