Runnisaidpur News: रून्नीसैदपुर के महिंदवारा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है.
शिकायतकर्ता बरहेत्ता गांव निवासी शबनम प्रवीण, पत्नी शमशेर कुरैशी, ने पुलिस को दिए आवेदन में घटना की जानकारी दी है.
पति समेत पांच लोगों को बनाया आरोपी
दर्ज प्राथमिकी में महिला ने अपने पति शमशेर कुरैशी के अलावा स्व. यूसुफ कुरैशी के पुत्र मो. आलम कुरैशी, उनकी पत्नी शमिया खातून, पुत्री सफीना खातून तथा मो. सरफराज कुरैशी की पत्नी सेइन प्रवीण को नामजद आरोपी बनाया है.
पुलिस ने शुरू की जांच
महिंदवारा थाना पुलिस ने महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मामले में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के आवेदन पर आधारित हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
