पुपरी में श्री गणेश पूजा उत्सव की धूम, चौथे दिन भगवान के दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

सीतामढ़ी जिले के पुपरी नगर में श्री गणेश पूजा उत्सव अपने चरम पर है. चौथे दिन भगवान गणपति के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. जयघोष और भक्तिमय संगीत से पूरा परिसर गूंज उठा.

Ganpati Puja: सीतामढ़ी जिले के पुपरी नगर स्थित स्टेशन परिसर में आयोजित सार्वजनिक श्री गणेश पूजा उत्सव में भक्तों का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. आयोजन के चौथे दिन शुक्रवार को भगवान गणपति के दर्शनार्थ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पंडाल में उमड़ पड़ी.

दर्शन के लिए सुबह से लगा तांता

गणपति उत्सव को लेकर इलाके के लोगों में गजब की आस्था और उल्लास देखा जा रहा है. शुक्रवार की सुबह से ही पंडाल में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक निरंतर जारी रहा. आकर्षक ढंग से सजाए गए भव्य पंडाल में स्थापित भगवान गणेश की मनमोहक प्रतिमा हर किसी का मन मोह रही है. प्रतिमा के दर्शन कर लोगों ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल कामना की.

फोटो - पंडाल में गणपति बप्पा की दर्शनार्थ उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ | Prabhat Khabar Network

जयघोष से गूंजता रहा पूरा परिसर

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और आस्था के चलते पूरा स्टेशन परिसर दिनभर "गणपति बप्पा मोरया" के जयघोष से गूंजता रहा. भक्तिमय गीतों, वैदिक मंत्रोच्चार और ढोल-नगाड़ों की थाप से पूरे इलाके का माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया है. पूजा समिति द्वारा प्रतिदिन की तरह चौथे दिन भी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना व महाआरती का भव्य आयोजन किया गया.

फोटो - पंडाल में गणपति बप्पा की दर्शनार्थ उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ | Prabhat Khabar Network

शाम की आरती में उमड़ी भीड़

शाम के समय आयोजित होने वाली विशेष आरती में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए. इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष दीपक राज ने बताया कि गणपति उत्सव को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है और हर कोई आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है. भीड़ को नियंत्रित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पूजा समिति के पदाधिकारी, सक्रिय सदस्य और सुरक्षा बल सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर के गरहां में 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर चोरी, किसानों की कृषि बिजली आपूर्ति ठप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Baidnath thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >