कार से 11.400 किलोग्राम गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) 51वीं बटालियन के जवानों ने गुरुवार शाम हनुमान चौक चेक पोस्ट के पास पिलर संख्या 326/32 के समीप कार(डीएल 8 सीटी 3784) से 11.400 किलोग्राम गांजा बरामद किया है.

सोनबरसा. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) 51वीं बटालियन के जवानों ने गुरुवार शाम हनुमान चौक चेक पोस्ट के पास पिलर संख्या 326/32 के समीप कार(डीएल 8 सीटी 3784) से 11.400 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के रामनगर वार्ड नंबर 14 निवासी रामनारायण महतो के पुत्र सुजय कुमार महतो के रुप में की गयी है. कंपनी कमांडर सहायक कमांडेंट पवन खराटे ने बताया कि उक्त कार नेपाल से आ रही थी. तलाशी के क्रम में गांजा बरामद किया गया है. पूछताछ व कागजी प्रक्रिया के उपरांत जब्त गांजा, कार व गिरफ्तार तस्कर को स्थानीय थाना के हवाले कर दिया गया. कार्रवाई टीम में बीआइटी टीम के सहायक उप निरीक्षक मोहन क्षेत्री, मुख्य आरक्षी सचिन कुमार, आरक्षी राणा प्रताप, महिला आरक्षी सुशील मुर्मू, संतोषी शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >