दुम्मा गांव में आग से चार घर राख

हिरम्मा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुम्मा गांव के वार्ड नंबर 1 में बुधवार को एक बजे के करीब अचानक आग लगने से चार घर जलकर राख हो गया है.

तरियानी: हिरम्मा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुम्मा गांव के वार्ड नंबर 1 में बुधवार को एक बजे के करीब अचानक आग लगने से चार घर जलकर राख हो गया है.पीड़ित परिवार में मनोज सहनी का कपड़ा, अनाज व चार बकरी लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति जला है.वही राज नारायण साह, सोगारथ सहनी, रामदयाल सहनी सहित चारों परिवारों के लोगों की संपत्ति लगभग 5 लाख से अधिक का सामन जलकर राख हो गया है. घटना की पुष्टि तरियानी सीओ ने की. उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को पॉलिथीन मुहैया करा दिया गया है. गुरुवार को पीड़ित परिवार का कपड़ा, अनाज एवं अन्य बर्तन के लिए प्रत्येक परिवार के लोगों को 12000 हजार दिया जाएगा.उसके बाद झोपड़ी के लिए प्रत्येक पीड़ित परिवार के घर के लिए 8000 रुपये आपदा प्रबंधन विभाग से दिया जाएगा. इसे कर्मचारी द्वारा गुरुवार को सीओ को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >