सीतामढ़ी: आग से सुरक्षा के लिए चला जागरूकता अभियान: मॉकड्रिल कर ग्रामीणों को किया गया अलर्ट

सीतामढ़ी में आग की घटनाओं से सुरक्षा के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. पताही पंचायत में आयोजित इस अभियान में बैंक कर्मियों और ग्रामीणों को आग से बचाव के तरीके सिखाए गए.

Sitamarhi fire department: सीतामढ़ी अग्निशामालय बेलसंड द्वारा आग की घटनाओं से सुरक्षा और बचाव के लिए क्षेत्र में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में लोगों को आग लगने की स्थिति में त्वरित कदम उठाने और एहतियात बरतने के प्रति सतर्क करना था. प्रभारी अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत क्षेत्र की पताही पंचायत में कुल पांच अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया.

यह भी पढ़ें.. 'परिमार्जन' की सुस्त रफ्तार: 71 हजार से अधिक आवेदनों का हुआ निपटारा, लेकिन 18,700 रैयत अब भी परेशान

बैंक कर्मियों, ग्राहकों और ग्रामीणों को दी गई जानकारी

जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत पताही पंचायत के वार्ड नंबर 7 से हुई, जहां बैंक ऑफ बड़ौदा के संचालक, कर्मियों और वहां मौजूद ग्राहकों को आग से बचाव के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी गई. इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने पताही पंचायत के ही वार्ड नंबर दो, तीन, चार और पांच में जाकर ग्रामीणों के बीच विशेष मॉकड्रिल (Live Demonstration) किया. मॉकड्रिल के जरिए लोगों को प्रत्यक्ष रूप से दिखाया गया कि घरों या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आग लगने पर किस तरह सूझबूझ से काम लेना है.

पंपलेट बांटे, प्रभारी बोले- आग लगने पर घबराएं नहीं

प्रभारी अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि आग लगने की घटना होने पर बिल्कुल भी घबराएं नहीं. घबराहट में स्थिति और बिगड़ सकती है, इसलिए तुरंत प्राथमिक एहतियात बरतें और अविलंब अग्निशमन कार्यालय को इसकी सूचना दें. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और बैंक ग्राहकों के बीच आग से सुरक्षा संबंधी सावधानियों से युक्त लिफलेट एवं पंपलेट का भी वितरण किया गया ताकि लोग आपातकाल में लिखे नंबरों और निर्देशों का उपयोग कर सकें.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Tusheem kumar

Published by: Sumit Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >