नकली मेहंदी मामले में कारोबारी के विरुद्ध प्राथमिकी

नगर के ओल्ड एक्सचेंज रोड में शुक्रवार को कावेरी ब्रांड के नकली मेहंदी बिक्री के खुलासे के बाद कंपनी के अधिकारी डीडी सिंह के आवेदन के आधार पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

सीतामढ़ी. नगर के ओल्ड एक्सचेंज रोड में शुक्रवार को कावेरी ब्रांड के नकली मेहंदी बिक्री के खुलासे के बाद कंपनी के अधिकारी डीडी सिंह के आवेदन के आधार पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में कारोबारी नंदकिशोर को आरोपित किया गया है. पुलिस टीम के साथ कंपनी के अधिकारी ने मौके से मेंहदी बनाने का सामान, केमिकल, रिफिल पैक, लोगो, स्टीकर आदि सामान बरामद किया गया है. गोदाम से 30 किलोग्राम नकली मेहंदी बरामद किया गया. छापेमारी टीम में नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह भी शामिल रहे. पूर्व के शराब मामले में दो तस्कर गिरफ्तार सुप्पी. थाने की पुलिस ने बेलसंड थाना क्षेत्र के परसौनी गोप गांव में छापेमारी कर पूर्व के शराब मामले में आरोपित वाहन मालिक गणेश कुमार एवं तस्कर शिवहर जिले के मोहारी गांव निवासी इंद्रजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया कि कागजी कार्यवाही के उपरांत गिरफ्तार दोनों व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >