सीतामढ़ी: 7 से 26 सितंबर तक परिवार नियोजन पखवाड़ा, बैठक में उठा PHC में डॉक्टर की कमी का मुद्दा

सीतामढ़ी में 7 से 26 सितंबर तक परिवार नियोजन पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इस दौरान छोटे परिवार के महत्व और लाभों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा. बैठक में पीएचसी में डॉक्टर की कमी और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता जैसे स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

Sitamarhi News: डुमरा प्रखंड कार्यालय में सोमवार को मिशन परिवार विकास के अंतर्गत परिवार नियोजन पखवाड़े को सफल बनाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गयी. बैठक में परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने और निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से संचालित करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. साथ ही प्रखंड क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर भी जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया.

7 से 26 सितंबर तक चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा

बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ अभिषेक चन्दन ने कहा कि छोटे परिवार के महत्व और परिवार नियोजन के लाभों के प्रति समुदाय को जागरूक करना जरूरी है. उन्होंने निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और अधिक से अधिक लोगों तक परिवार नियोजन से जुड़ी जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया. बताया गया कि परिवार नियोजन पखवाड़े का आयोजन 7 से 26 सितंबर तक किया जा रहा है.

स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान प्रखंड प्रमुख संगीता देवी और प्रमुख प्रतिनिधि राजू सिंह ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया. उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों का ध्यान ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श मिलने में हो रही परेशानी की ओर दिलाया.

पकटोला पीएचसी में डॉक्टर की नियुक्ति की मांग

प्रमुख और प्रमुख प्रतिनिधि ने बताया कि मिश्रौलिया पंचायत के पकटोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के सेवानिवृत्त होने के बाद अब तक किसी अन्य चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति नहीं की गयी है. इसके कारण स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और उपचार के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से तत्काल डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति कर समस्या का समाधान करने की मांग की.

सभी स्वास्थ्य केंद्रों में जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने पर जोर

बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग भी उठायी गयी. खास तौर पर सर्पदंश समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों में उपयोग होने वाली दवाओं की उपलब्धता पर जोर दिया गया. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों पर जरूरी दवाएं उपलब्ध रहने से लोगों को समय पर उपचार मिल सकेगा.

जागरूकता के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की मांग

परिवार नियोजन पखवाड़े के दौरान जागरूकता कार्यक्रमों को सफल बनाने के साथ स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था बेहतर करने पर भी जोर दिया गया. बैठक में मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत करने और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की. मौके पर अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: एक पौधा, मां के नाम और पर्यावरण बचाने का संकल्प, NCC कैडेट्स ने दिया हरियाली का संदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raushan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >