रुन्नीसैदपुर में एडवा की बैठक, 33% महिला आरक्षण विधेयक पारित करने की उठी मांग

रुन्नीसैदपुर में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) की बैठक में भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा देने और महिला आरक्षण विधेयक लागू करने की मांग प्रमुखता से उठी. आगामी 8 व 10 जुलाई को होने वाले प्रदर्शनों में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई.

रुन्नीसैदपुर (सीतामढ़ी): अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) की बैठक प्रखंड मुख्यालय के सैदपुर घाट स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उर्मिला देवी ने की. इसमें वर्षों से विभिन्न स्थानों पर बसे परिवारों को बासगीत पर्चा देने और महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की गई.

बासगीत पर्चा की मांग को लेकर आंदोलन

बैठक में सैदपुर घाट, भन्नसपट्टी, रुन्नीसैदपुर नया बास समेत कई स्थानों पर वर्षों से रह रहे परिवारों को अविलंब जमीन का बासगीत पर्चा देने की मांग उठाई गई. इस मुद्दे पर 8 जुलाई को प्रखंड मुख्यालय और 10 जुलाई को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई.

महिला आरक्षण पर सरकार को घेरा

बैठक को संबोधित करते हुए एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण विधेयक को संसद के मानसून सत्र में पारित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि एडवा सहित कई महिला संगठन पिछले लगभग 30 वर्षों से महिला आरक्षण की मांग कर रहे हैं.

परिसीमन और जनगणना का मुद्दा उठाया

रामपरी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण को परिसीमन और जनगणना के नाम पर टाल रही है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए संगठन अपना आंदोलन जारी रखेगा और इस मुद्दे को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान भी चलाया जाएगा.

कई महिला कार्यकर्ता रहीं मौजूद

बैठक को एडवा की जिला सचिव रेगू देवी, आराधना, प्रियंका, कविता कुमारी, सुनीता देवी और संवेदन देवी सहित अन्य महिला नेताओं ने भी संबोधित किया. सभी वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी आंदोलनों को सफल बनाने का आह्वान किया.

यह भी पढे़ं: सीतामढ़ी: भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB ने नाकाम किया मानव तस्करी का प्रयास, आरोपी युवक गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >