इंडो-नेपाल बॉर्डर से नेपाली युवक का पेड़ से लटका शव बरामद

थाना क्षेत्र के मरपा सिरपाल गांव के इंडो-नेपाल बॉर्डर के समीप मंगलवार की सुबह पेड़ से लटका एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी.

मेजरगंज. थाना क्षेत्र के मरपा सिरपाल गांव के इंडो-नेपाल बॉर्डर के समीप मंगलवार की सुबह पेड़ से लटका एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. बड़ी संख्या में सीमावर्ती गांव बसबिट्टा तथा नेपाल के बलरा से ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए. स्थानीय चौकीदार की सूचना पर थाना से पहुंचे अपर थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार ने पंचनामा तैयार कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. मृतक की पहचान नेपाल के सर्लाही जिला अंतर्गत मलंगवा थाना क्षेत्र के बलरा नगरपालिका मिर्जापुर वार्ड नंबर छह निवासी राम अधार बैठा के 26 वर्षीय पुत्र राजीव बैठा के रूप में की गयी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया. इस संबंध में समाचार प्रकाशन तक मृतक के परिजन द्वारा स्थानीय थाना में आवेदन नहीं दिया गया था. अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय सौदागर साह के शीशम के खेत में गमछा के सहारे पेड़ से लटका शव मिला, गमछा के एक छोड़ शीशम के टहनी में तथा दूसरा छोर मृतक के गले में बंधा था. समीप में एक काला रंग का बैग व पैकेट से एक मोबाइल बरामद हुआ. प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >