Sitamarhi News: पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर दिल्ली स्थित आवास पर हुए हमले के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डुमरा शंकर चौक पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप कुमार खिरहर ने किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की.
कांग्रेस ने हमले को लोकतंत्र पर हमला बताया
प्रदर्शन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप कुमार खिरहर ने कहा कि सांसद पप्पू यादव पर हुआ हमला लोकतंत्र पर हमला है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना सरकार के संरक्षण में हुई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस तरह की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए.
दोषियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान हमले में शामिल लोगों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की. कार्यकर्ताओं का कहना था कि जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है और इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए.
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
विरोध प्रदर्शन में प्रदेश सचिव अवध किशोर यादव, पूर्व पार्षद आफताब अंजुम बिहारी, सरवन यादव, श्रीलाल राय, अभिषेक कुमार, वीरू यादव, माया शंकर यादव, मोनू राय, कृष्ण कुमार, अमन राय, ललित यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया.
यह भी पढ़ें: रुन्नीसैदपुर में टीबी मरीजों को फूड पैकेट वितरण, डॉक्टरों ने नियमित दवा लेने की दी सलाह
