Sitamarhi News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआइआर दर्ज किए जाने के विरोध में मंगलवार को सीतामढ़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला. गांधी मैदान से वीर कुंवर सिंह चौक तक निकाले गए मार्च का नेतृत्व पूर्व विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना ने किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया.
राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी मैदान में एकत्र हुए और वहां से विरोध मार्च निकालते हुए वीर कुंवर सिंह चौक पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआइआर दर्ज किए जाने पर नाराजगी जताई और जमकर नारेबाजी की.
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना ने हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण मंच के कथित शुद्धिकरण को लेकर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह संविधान पर हमला है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में भाजपा समर्थित लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई, जबकि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर दी गई.
प्रधानमंत्री की चुप्पी पर उठाए सवाल
अमित कुमार टुन्ना ने प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए इसे भाजपा सरकार की तानाशाही और दलित विरोधी नीतियों का संकेत बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से ऐसे मुद्दों का विरोध करती रहेगी.
वीर कुंवर सिंह चौक पर किया पुतला दहन
विरोध मार्च के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीर कुंवर सिंह चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआइआर को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया.
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद
विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मो. अफाक खान, सीताराम झा, संजय कुमार बिररख, डॉ. राजीव कुमार काजू, रितेश रमण सिंह, मो. शम्स शाहनवाज, मनोज सिंह, आफताब अंजुम बिहारी, संपूर्णानंद झा, प्रो. रामप्रवेश कुशवाहा, महिला नगर अध्यक्ष ऋतु ठाकुर, जैनेंद्र कुमार राम, ताराकांत झा, विनय मिश्रा, धीरज मिश्रा, सोहन प्रसाद, चुन्नू सिंह, शैलेंद्र खिरहर, धीरज सिंह, सुप्रिया कुमारी, वीरेंद्र कुशवाहा, भिखारी बैठा, पंकज कुमार, उमेश प्रसाद सिंह, मृत्युंजय कुमार यादव, नीरज कुमार, सत्येंद्र सिंह, रंजीत साह, रवि कुमार, जफीर आलम, राधे श्याम कुमार, भूषण कुमार समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे.
यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी में जदयू ने संगठन का किया विस्तार, सूफिया तसनीम को बनाया गया नया जिला महासचिव
