मायके में ही फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या

फतहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कनुआनी गांव स्थित वार्ड नंबर 6 निवासी भुट्टा सहनी के 20 वर्षीय विवाहिता पुत्री रानी कुमारी ने शनिवार की रात अपने

शिवहर: फतहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कनुआनी गांव स्थित वार्ड नंबर 6 निवासी भुट्टा सहनी के 20 वर्षीय विवाहिता पुत्री रानी कुमारी ने शनिवार की रात अपने पिता के घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. वहीं घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष जसीम अंसारी ने बताया कि वर्ष 2022 में रानी कुमारी की शादी तरियानी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशहर निवासी देवेंद्र सहनी से हुई थी. उसके बाद लगभग 8 महीना ससुराल में दोनों पति- पत्नी राजी- खुशी से रह रहे थे. इसी बीच पति- पत्नी में किसी मामले को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया और इसी विवाद को लेकर रानी कुमारी अपने मायके कनुआनी गांव पिता भुट्टा सहनी घर आकर रहने लगी. उसके बाद पति- पत्नी अलग- अलग रहने लगे. थानाध्यक्ष ने कहा कि रविवार की सुबह सूचना मिलते ही पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवहर अस्पताल में दिया गया. मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >