पानी भरे गड्ढे में डूबने से बालक की मौत

थाना क्षेत्र के चंडीहा गांव में बुधवार को बारिश के पानी से भरे गड्ढे में स्नान के क्रम में डूबने से एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गयी.

रीगा. थाना क्षेत्र के चंडीहा गांव में बुधवार को बारिश के पानी से भरे गड्ढे में स्नान के क्रम में डूबने से एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गयी. मृतक दिलखुश कुमार गांव के ही सुनील राय का पुत्र है. सूचना मिलने पर पुअनि संजय कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया. वहीं, पंचनामा बनाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. बाद में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत शव को परिजन को सौंप दिया गया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >