माॅनसून : बारिश में देरी से किसान चिंतित, 29 व 30 को अच्छी बारिश की संभावना

जिले में मॉनसून प्रवेश तो कर गया है, लेकिन अबतक ठीक से बारिश नहीं हुई है, जिसके चलते किसानों में चिंता है. अगात धान की खेती में विलंब हो रहा है. मॉनसून के प्रवेश के एक दिन बाद थोड़ी बारिश हुई थी.

सीतामढ़ी. जिले में मॉनसून प्रवेश तो कर गया है, लेकिन अबतक ठीक से बारिश नहीं हुई है, जिसके चलते किसानों में चिंता है. अगात धान की खेती में विलंब हो रहा है. मॉनसून के प्रवेश के एक दिन बाद थोड़ी बारिश हुई थी. उसके बाद से जिले के आसमान में बादलों का जमावड़ा लगातार हो रहा है पुरवइया हवा भी चल रही है, लेकिन बारिश नहीं हो रही है, जिससे जिले के किसान चिंतित हैं. पिछले कई दिनों की तरह गुरुवार को भी सुबह-सुबह काफी तेज धूप निकली, जिसके चलते सुबह से ही लोग पसीने वाली गर्मी से परेशान हो उठे. इसके बाद दिन भर गर्मी से बेहाली का आलम रहा. हालांकि, आसमान में छिटपुट बादलों की आवाजाही लगी रही और कभी तेज, तो कभी धीमी गति से पुरवइया हवा चलती रही. जिला कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ राम ईश्वर प्रसाद से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गुरुवार को करीब 10 घंटे धूप खिली. वहीं, शुक्रवार को करीब चार घंटे धूप खिलने की संभावना है. बताया कि पूर्वानुमान के अनुसार इस पूरे सप्ताह बारिश की संभावना जतायी गयी है, लेकिन बारिश हो नहीं रही है. शुक्रवार व शनिवार को छिटपुट बारिश हो सकती है. शनिवार को करीब दो घंटे धूप खिलने की संभावना है. वहीं, भारत मौसम विभाग द्वारा आगामी 29 व 30 जून को जिले में अच्छी बारिश का अनुमान जताया गया है. हालांकि, बारिश का सिलसिला आज से ही शुरु होने का अनुमान है, लेकिन दो-तीन दिन आंशिक या छिटपुट बारिश हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >